विजिलेंस ने लक्सर ब्लॉक के VDO को किया गिरफ्तार, आय से 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने का आरोप
आय से अधिक संपत्ति अर्जित के आरोप में हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की जांच में वीडीओ के पास 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है।जानकारी के अनुसार, आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रामपाल पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायर दर्ज की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2018 तक वैध स्रोतों से अर्जित कुल प्राप्त आय 1,50,52,159 व कुल व्यय 6,23,32,159 था। जो कि कुल आय से 4,72,80000 अधिक होना पाया गया है। जो कि आय के सापेक्ष 314 प्रतिशत अधिक है। अरोपी रामपाल से इसके बारे में जानकारी मांगी गई कोई भी जानकारी नहीं दी गई। जांच के बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप