लद्दाख में उत्तराखंड का लाल शहीद, परिवार में मचा कोहराम
रचना भट्ट- उत्तराखंड : इस वक़्त देश सहित उत्तराखंड के लिए एक दुःखद खबर सामने आ रही है, लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान पौड़ी के जवान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सैनिक के निधन से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर है। सैनिक के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि शुक्रवार को अलकनंदा नदी तट पर आईटीआई श्रीनगर स्थित पैतृक घाट पर होगी।
आपको बता दें कि जवान संजय रावत पुत्र राजेंद्र सिंह रावत बीते 13 साल से भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहे थे। वह इन दिनों 14 गढ़वाल राइफल में सेवारत रहते हुए लेह-लद्दाख में तैनात थे। संजय की एक पांच साल की बेटी है और एक छह माह का बेटा है। पत्नी मोनिका रावत गृहणी है। उनके पिता राजेंद्र सिंह सेना से लांस नायक के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि छोटा भाई धीरेंद्र सिंह भारतीय सेना का हिस्सा है।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान