उत्तराखंड : हरिद्वार रोशनाबाद से दुखद समाचार की सूचना प्राप्त हो रही है आपको बता दें यहां कलेक्ट्रेट भवन में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने ऑफिस में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार घटना स्थल पर पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उसने अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार खुद को ही बताया है।
जानकारी अनुसार मृतक का नाम कमल कुमार उम्र 28 साल है जो कलेक्ट्रेट भवन में आरटीआई अनुभाग में सूचना सहायक के पद पर कार्यरत था । वह विभाग में मृतक आश्रित के तौर पर भर्ती हुआ था। सोमवार को कुछ कर्मचारी ऑफिस की छुट्टी के बाद निकल गए,लेकिन कुछ कर्मचारी कार्यालय में ही थे। इसी दौरान कमरा नंबर 222 में कमल ने खुद को बंद कर लिया। कमल की ऐसी हरकत देख अन्य कर्मचारियों को किसी अनहोनी का अंदेशा होने लगा जिसके बाद वो लोग कमरा न.222 में पहुंचे और दरवाजा खटखअटने लगे लेकिन कमल ने दरवाजा नहीं खोला जिससे कर्मचारियों में डर बैठ गया और उन्होंने ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना देने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा दरवाजे को तोड़ा दिया गया। दरवाजा तोड़ कर पुलिस अंदर पहुंची तो कमल पंखे के सफांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मौत का खुद ही जिम्मेदार है।

More Stories
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई संपन्न, इन निर्णयों पर लगी मुहर