बड़ी खबर : रजिस्ट्री घोटाले के मास्टरमाइंड केपी सिंह की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
दिल का दौरा पड़ने के वजह से हुई मौत लेकिन हो रहे है कई सवाल खड़े
कंवर पाल: उर्फ केपी सिंह जो रजिस्ट्री फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना था उसकी जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। केपी सिंह मास्टरमाइंड होने के साथ इस फर्जीवाड़े मामले की अहम कड़ी भी था,उसकी मौत से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है की उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई हालांकि मामला अभी भी संदिग्ध बना हुआ है।
यह भी पढ़े: देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के 5वें संस्करण में देखने को मिलेगा साहित्य, संस्कृति और सिनेमा का संगम

आपको बता दें केपी सिंह की मौत रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। क्योंकि, अब तक रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के जितने भी प्रकरण सामने आए हैं, उसमें केपी सिंह और अधिवक्ता कमल विरमानी का ही अधिकतर नाम सामने आया है।

कंवर पाल (केपी) सिंह
Your message has been sent
यह भी पढ़े : भुखमरी के कगार पर पहुंचा लोकगायक हीरा सिंह राणा का परिवार
जानकारी अनुसार केपी सिंह सहारनपुर जेल में बंद था और 08 सितंबर को दून पुलिस उसे बी-वारंट पर दून भी लाई थी। यहां उससे रजिस्ट्री फर्जीवाड़े पर तमाम साक्ष्य पुलिस ने बरामद किए गए थे। अब देखने वाली बात तो यह होगी कि रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में मुख्य सरगना की मौत के बाद कौन सा मोड़ आता है।

1 thought on “बड़ी खबर : रजिस्ट्री घोटाले के मास्टरमाइंड केपी सिंह की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत”