उत्तराखंड : खनन निदेशक एसएल पैट्रिक हुए निलंबित , पूरी खबर पढ़े
उत्तराखंड में खनन विभाग के निदेशक एसएल पैट्रिक के खिलाफ तमाम आरोपों बाद शासन ने कार्रवाई की है। इस संदर्भ में शासन ने आदेश जारी करते हुए निदेशक खनन एस एल पैट्रिक को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। पैट्रिक पर विभाग की गोपनीयता भंग करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगे है।
हरकी पैड़ी पर युवक- युवती के अश्लील रील्स बनाने को लेकर हुआ कड़ा विरोध, पूरी खबर पढ़े
हाल ही में खनन विभाग के निदेशक पैट्रिक ने ओमप्रकाश तिवारी नाम के व्यक्ति पर अगवा कर जबरन वसूली के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया था, जबकि शासन ने निदेशक खनन एस एल पैट्रिक के खिलाफ इस मामले में गोपनीयता भंग करने और पद का दुरुपयोग करने का मामला पाया।
इसके अलावा व्हाट्सएप चैट में भी कई आपत्तिजनक बातचीत को भी शासन ने आधार बनाते हुए इससे विभाग की छवि धूमिल होने की बात कही है। खनन निदेशक के खिलाफ कई बिंदुओं में आरोप होना पाया गया इसमें अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए सरकारी वाहन का निजी प्रयोग करने, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अपने घर में निजी काम के लिए लगाने का भी आरोप लगा हैं खनन निदेशक को निलंबन के दौरान आधा वेतन दिया जाना तय हुआ है।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले