हल्द्वानी मे कॉलेज गई दो छात्राएं चार दिन से लापता,पुलिस कॉल डिटेल से लगा रही सुराग
हल्द्वानी: हल्द्वानी के टीपी नगर कोतवाली क्षेत्र से एक छात्रा लापता हो गई है। लापता छात्रा कॉलेज के लिए निकली थी उसके बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी काफी ढूंढ खोज की जब छात्रा का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पूरे मामले में छात्रा के गायब होने का मामला दर्ज किया है पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है कि छात्रा की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है जल्द छात्रा को ढूंढ लिया जाएगा।
वहीं दूसरी घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र में घटी है यहां रहने वाली एक छात्रा भी लापता हो गई है बताया जा रहा है कि 19 जुलाई को छात्रा कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थी लेकिन वापस घर नहीं पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
उत्तराखंड में अग्निवीरोंं को सरकार देगी आरक्षण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा
पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता ने बताया कि 19 जुलाई सुबह सात बजे उनकी बेटी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन कुछ भी पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी दी दोनों छात्राओं के मोबाइल बंद जा रहे हैं। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर दोनों छात्राओं को ढूंढ रही है दोनों छात्रा के लापता होने के बाद से उनके परिवार वाले चिंतित हैं परिवार वालों ने पुलिस से जल्द से जल्द उनको ढूंढने की मांग की है।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले