Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

दर्दनाक हादसा: सतपुली कुल्हाड़ बैंड के पास गहरी खाई मे गिरा वाहन, 10 लोग घायल

दर्दनाक हादसा: सतपुली कुल्हाड़ बैंड के पास गहरी खाई मे गिरा वाहन, 10 लोग घायल

श्रीनगर: उत्तराखड़ में सड़क हादसो की एक बाढ़ सी आ चुकी है हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।आज सुबह पौडी गढ़वाल के सतपुली में एक टाटा सूमो कुल्हाड़ बैंड में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोग गंभीर घायल हो गए सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हंस अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

रुद्रप्रयाग सड़क हादसा: धामी सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों से मिले सीएम

गौर हो कि घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सतपुली थाने को दी गई जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। साथ ही लैंसडाउन से भी अतिरिक्त फोर्स को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। एसडीआरएफ की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हंस अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

रुद्रप्रयाग सड़क हादसा: घायलों को बचाने के लिए अलकनंदा नदी में कूदे बिहार के 3 मजदूर, एक बहा 

तिमलीसैड़ से कोटद्वार की तरफ जा रही टाटा सूमो सुबह 6 बजे कुल्हाड़ बैंड के समीप करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसके बाद सूमो में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि सूमो में बैठे सभी लोग कसानी बीरोंखाल के रहने वाले हैं, जो कोटद्वार जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।

रुद्रप्रयाग सड़क हादसा: घायलों को बचाने के लिए अलकनंदा नदी में कूदे बिहार के 3 मजदूर, एक बहा 

स्थानीय निवासी मनीष कुकसाल ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची सभी लोग पूजा के लिए कोटद्वार जा रहे थे। वहीं सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि घटना में 10 घायल लोग एक ही गांव के हैं जिन्हें हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती किया गया है, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे में घायलों का नाम

० कीर्ति रावत D/O महिपाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निo ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल

रुद्रप्रयाग सड़क हादसा: घायलों को बचाने के लिए अलकनंदा नदी में कूदे बिहार के 3 मजदूर, एक बहा 

० भगवती देवी W/O जसपाल सिंह रावत, उम्र 43 वर्ष, निवासी उपरोक्त (गंभीर घायल

दर्दनाक हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में समाया, करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना,

० रश्मि D/O जसपाल सिंह रावत, उम्र 24 वर्ष, निवासी उपरोक्त

० सरोजनी देवी W/O दिगम्बर रावत, उम्र 43 वर्ष, निवासी उपरोक्त

० अनीता देवी W/O जगबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी उपरोक्त

० सूरजपाल सिंह रावत S/O बख्तावर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी उपरोक्त

० राधा देवी W/O गोवर्धन सिंह, उम्र 75 वर्ष,

० संजय S/O चंद्रपाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी उपरोक्त

० सूरज गुसाई S/O राजेंद्र सिंह गुसाई, उम्र 28 वर्ष (चालक), निवासी उपरोक्त

० कलावती देवी W/O नंदन सिंह, उम्र 65 वर्ष