दर्दनाक हादसा : दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, चार की हालत गम्भीर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे कहर बनकर टूट रहे हैं जिसमें आए दिन किसी न किसी व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो रही है। अक्सर यह हादसे वाहनों को तेज रफ्तार से दौड़ने के दौरान होते हैं जिसके चलते वाहन चालक वाहन से अपना नियंत्रण होकर हादसो को न्योता देता है। ऐसी ही कुछ खबर हरिद्वार जिले के रुड़की के नारसन क्षेत्र से सामने आ रही है जहाँ पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात नारसन क्षेत्र में हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए।इसमें से एक अजय निवासी नारसन खुर्द की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोगों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती किया गया है। यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप