दर्दनाक हादसा : भीषण सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, दोस्त भी गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में 14 अक्टूबर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया सीमांत इलाके खटीमा में बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को स्थानीय लोगों ने खटीमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक पहेनिया निवासी 24 साल का अनिकेत सिंह राणा अपने साथी सैजना निवासी संजय सिंह राणा के साथ बाइक पर बिरिया गांव कुछ काम से गया था।
दो नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, मुखवा में विराजमान होगी डोली
बताया जा रहा है कि बिरिया गांव से लौटते समय दियूरी व चांदपुर के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 को कॉल किया और दोनों युवक को हॉस्पिटल भिजवाया. डॉक्टरों ने 24 साल के अनिकेत सिंह राणा को मृत घोषित कर दिया।
वहीं संजय सिंह का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और अनिकेत सिंह के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे. पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद अनिकेत सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अनिकेत अविवाहित था और घर का इकलौता था. अनिकेत पहेनिया में टाइल्स की दुकान में काम करता था।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले