दुःखद हादसा : आदि कैलाश से लौट रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार, दो महिला समेत चार घायल
पिथौरागढ़ : पहाड़ों मे इन दिनों यात्रा सीजन चल रहा है जिसके साथ ही यात्रियों का इधर-उधर घूमने जाने का प्लान बन रहा है लेकिन राज्य के प्रत्येक कोने से रोजाना सड़क हादसो की खबर देखने को मिल रही है। ऐसी एक सड़क हादसे की खबर आज आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुटी के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाने की मिली है जिसमे दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुटी के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घायल महिला यात्रियों का आईटीबीपी के कैंप में प्राथमिक उपचार किया गया।
सभी यात्रियों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। ये सभी यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। बता दें शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे कुटी के पास ब्रेजा कार संख्या डीएल 12 सीएस 0286 कुटी और गणेश नाला के बीच में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में दो महिला और दो पुरुष यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में जतिन सिंघल हरियाणा, वर्षा कुमारी बिहार, शैली यादव दिल्ली, कुंदन कुमार बिहार मामूली रूप से घायल हो गए।
उधम सिंह नगर : किच्छा रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया नेपाली मूल का युवक, 90 % झुलसा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। दो घायल महिलाओं को तत्काल कुटी स्थित आईटीबीपी के कैंप में ले जाकर उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों को नाबि स्थित होम स्टे में भेज दिया गया। सड़क पर पलटे वाहन को सीधा करने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। धारचूला-आदि कैलाश यात्रा मार्ग में पिछले दस दिन के भीतर यह तीसरी दुर्घटना है।

More Stories
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई संपन्न, इन निर्णयों पर लगी मुहर