दर्दनाक हादसा : सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबे में फंसे छह यात्री, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई चार
सोनप्रयाग में भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई। वहीं, तीन यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य दो यात्रियों का एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है।
सोमवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे छह यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में फंस गए। सूचना पर उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त गोपाल(50 ) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
महिला अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई में ना हो किसी भी प्रकार की चूक : कुसुम कण्डवाल
वहीं, जीवछ तिवारी पुत्र रामचरित्र, मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और छगन लाल पुत्र भक्तरामन घायल हो गए, जिन्हें सोनप्रयाग पहुंचाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग बाजार से लगभग एक किमी आगे भूस्खलन जोन में पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से वह फंस गए। क्षेत्र में अन्य यात्रियों की होने की संभावना को देखते हुए आज मंगलवार की सुबह भी खोजबीन की जा रही थी जिसमें तीन और मृतकों के शव मलवे से बरामद हुए हैं
मृतकों की शिनाख्त*
० दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
० तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
० भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
More Stories
उत्तराखंड परिवहन के उप महाप्रबंधक निलंबित,भ्रस्ताचार के लगे आरोप
घोड़ा–खच्चर चलाने वाले का हुआ आई.आई. टी में सिलेक्शन
देहरादून के एक गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, 6 लोग गिरफ्तार