दर्दनाक हादसा: श्रीनगर में स्कूटी और मैक्स वाहन की जोरदार टक्कर, युवक ने तोड़ा दम, अन्य कई घायल
पौड़ी जिले के श्रीनगर में शनिवार 22 जून को बड़ा हादसा हो गया यहां फरासू के पास मैक्स वाहन की सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। इस हादसे में मैक्स सवार 6 लोग घायल हो गए वहीं स्कूटी सवार दो व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने स्कूटी सवार एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
लोकसभा चुनाव के बाद धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार को नेशनल हाईवे-58 पर फारासू में राकेश ढाबे के पास हुई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दो व्यक्ति श्रीनगर की तरफ से आ रहा थे, तभी धारी देवी की तरफ से आ रहे मैक्स वाहन की टक्कर स्कूटी से हो गई दोनों वाहनों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हुई।
देहरादून: ड्यूटी के दौरान नशा करना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, एसएसपी ने कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनगर कोतवाली समेत श्रीकोट और धारी देवी पुलिस चौकी से भी फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले घायलों को बेस हॉस्पिटल भिजवाया। हालांकि डॉक्टरों ने स्कूटी सवार व्यक्ति की मृत घोषित कर दिया मृतक की शिनाख्त पवन चौहान पुत्र विनोद चौहान निवासी घोलतीर रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान