दर्दनाक हादसा : रामनगर में स्कूटी और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
रामनगर : रामनगर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अर्पित पवार वसीम (मजदूर) के साथ बैलपड़ाव से वापस रामनगर की ओर आ रहा था, तभी छोई के समीप एक बोलेरो वाहन से स्कूटी की टक्कर हो गई, जिससे स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बोलेरो गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके एयरबैग तक खुल गए थे बोलेरो वाहन एक पुलिस अधिकारी का है।
हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चिकित्सकों ने अर्पित पवार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल वसीम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वसीम (घायल) मृतक अर्पित के यहां मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। यह दोनों टाइल्स लेने के लिए बैलपड़ाव गए थे वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बोलेरो वाहन में जो पुलिस कर्मी तैनात थे, वह शराब के नशे में थे स्थानीय पुलिस द्वारा इन पुलिस कर्मियों का मेडिकल नहीं कराया गया, जिससे लोगों ने हंगामा किया और बोलेरो वाहन में सवार पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराने की मांग उठाई।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले