दुःखद हादसा : प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में बने गड्डे में डूबकर पांच साल के बच्चे की मौत
देहरादून: प्रेमनगर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में निर्माण कार्य के लिए बने गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। एसएसपी अजय सिंह ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं । जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे बच्चा घर से खेलने निकला था। दिन भर परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही।
रात करीब दस बजे पुलिस और स्थानीय लोगों ने देखा कि दशहरा ग्राउंड में गड्ढे में एक बच्चा पड़ा हुआ है। गड्ढा महज तीन से चार फीट गहरा है। बच्चे की पहचान अधीर कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी मिल कॉलोनी शिवपुरी प्रेमनगर के रूप में हुई। बच्चा गुरुनानक स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता मंडी में काम करते हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि बच्चे का पैर फिसलने से हादसा हुआ है।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले