दुःखद हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग 9 लोग जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे
हरियाणा: नूंह जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है खबर है कि कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई। इस हादसे में बस में सवार 9 लोग जिंदा जल गए, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
उत्तराखंड: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट
हादसे का शिकार लोग चंडीगढ़ और पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो मथुरा और वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे थे। बस में करीब 60 लोग सवार थे इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थी जब बस नूंह जिले के तावडू कस्बे के पास कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 9 लोग जिंदा जल गए, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
यहाँ दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने हिमाचल प्रदेश से आये युवक की टोंस नदी में डूबने से हुई मौत
बस में सवार सरोज ने बताया “हम लोगों ने टूरिस्ट बस को किराये पर लिया इसके बाद बनारस, मथुरा और वृंदावन दर्शन के लिए निकले. बस में 60 लोग सवार थे। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे हम सभी नजदीकी रिश्तेदार हैं जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले है।
यहाँ दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने हिमाचल प्रदेश से आये युवक की टोंस नदी में डूबने से हुई मौत
जब हम दर्शन कर वापस लौट रहे थे देर रात बस के पिछले हिस्से में आग की लपटें दिखाई दी, जिसका ड्राइवर को पता ही नहीं चला। मौके पर मौजूद लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो खेत में काम कर रहे थे देर रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने देखा कि चलती बस में आग लगी हुई है। बस के पिछले हिस्से से तेज लपटें निकल रही थी ग्रामीणों ने आवाज लगाकर बस चालक को बस रोकने को कहा, लेकिन बस चालक का इस तरफ ध्यान नहीं गया। इसके बाद एक युवक ने बाइक से बस का पीछा किया और बस के आगे बाइक लगाकर बस रुकवाई।
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप मे मचाया धमाल, 82.27 मीटर का थ्रो कर हासिल किया स्वर्ण पदक
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया और बस में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया। इस बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से आग में झुलसे लोगों को पास के अस्पताल पहुंचाया।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
महासागरों में भारत का उदय: निर्णायक समुद्री शक्ति के रूप में नई पहचान