उत्तराखंड : यहां भालुओं के झुंड ने तीन युवकों पर किया हमला , दो गंभीर रूप से घायल।
चमोली : भाभर से लेकर तराई तक एक और जहां गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है तो वहीं अब भालू भी पहाड़ों में हमलावर होते जा रहे हैं। ताजा मामला जिला चमोली के नानदंगर ब्लॉक लाखी गांव का है। जहां जंगल के रास्ते जा रहे तीन युवकों पर भालुओं के झुंड ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया ।
बताया जा रहा है की तीनों युवक गांव में ही किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे तभी अकस्मात भालुओं के झुंड ने उनपर हमला कर दिया, जिनमे से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड : पूर्व अध्यापिका करती थी पति के साथ ड्रग्स का धंधा, पुलिस ने दबोचा।
आनन फानन में दो घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में इलाज के ले जाया गया , जहां उनका इलाज चल रहा है ।
गुलदार की दहशत तो थी ही अब भालू भी पीछे नहीं है ,

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान