बरेली से आ रहे दंपती समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की करीब तीन करोड़ की स्मैक
उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलभट्टा पुलिस ने दंपती सहित तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से एक किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब तीन करोड़ है। इनमे एक आरोपी शानू निवासी फतेहगंज पश्चिमी बरेली, काशीपुर निवासी दंपती खुर्शीद और आसमा को स्मैक सप्लाई करता था । शानू अब तक जिले में तीन साल में 30 किलोग्राम स्मैक सप्लाई कर चुका है। तीनों लोग वेगनार कार से बरेली से जिले में आ रहे थे। इस दाैरान चेकिंग के समय पूछताछ में तीनों को स्मैक के साथ पकड़ा गया।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले