उधम सिंह नगर: भले ही इंसान किसी की जिंदगी को कीमती क्यों ना समझा जाता हो लेकिन उधम सिंह नगर में एक इंसान की जिंदगी इतनी सस्ती है कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते, जी हाँ हम ये इसलिए कह रहें हैं क्यों कि मात्र 200 रुपये के चक्कर में एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया है। जोकि जनपद उधम सिंह नगर किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में हुए मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने घटना में लिप्त चार आरोपियों को ग्रिफ्तार कर लिया है। इस सनसनी खेज खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि ये विवाद मांस के रुपए देने को लेकर हुआ था।
आपको बता दें कि उधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में 6 अक्टूबर को हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या में इस्तेमाल हुए हथियारों को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी लइक मीट की दुकान चलाता है। रफीक कुरैशी ने आरोपी लइक के दामाद असलम से दो किलो मीट लिया था, जिसके उसने 200 रुपए नहीं दिए थे। इन्हीं 200 रुपयों को लेकर रफीक कुरैशी और लइक के परिवार में झगड़ा हो गया था। शुक्रवार 6 अक्टूबर शाम को करीब साढ़े तीन बजे लइक मांस बेचकर घर लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया। पुलिस के अनुसार यहां फिर से दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई और बात कहासुनी से मारपीट तक पहुंच गई। लइक ने अपने बेटे फुरकान व दामाद असलम और अन्य रिश्तेदार अनस के साथ रफीक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को आरोपियों के बारे में मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया किच्छा के चार बीघा सिरोलीकला में गोस्त (मांस) के रुपए को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, विवाद के दौरान लईक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रफीक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आनन फानन में रफीक को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र किच्छा लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लइक जानवरों को काटकर उनके मांस बेचने का काम करता है, रफीक के दामाद असलम ने लईक से 2 किलो गोश्त खरीदा था जिसके पैसे ना देने से दोनों के बीच में विवाद शुरू हुआ था। जिसमे रफीक की जान चली गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच न्यायालय भेज दिया है।

More Stories
स्कूल से घर लौट रहे छात्र को गेट से किया अगवा, जंगल में ले जाकर किया…. पढ़ें पूरी खबर
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप