मंत्री ने दी जिलाधिकारी को रंग ढंग ठीक करने की नसीहत
उत्तराखंड का हर जिला इस समय आपदा से जूझ रहा है. मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, और अधिकारी भी ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा के बिगड़े हालातों का जायया ले रहे हैं. इन सबके बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धामी सरकार के एक मंत्री जिलाधिकारी को हड़काते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार और मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं.
दरअसल, ये पूरा मामला देहरादून जिले का है. कल (16 सितंबर को) देहरादून शहर और आसपास के इलाकों में भयंकर बाढ़ आई थी. जिले के कई इलाके आपदा से पीड़ित हैं. सभी अधिकारी और मंत्री अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हाल जान रहे थे और पीड़ितों से मिल भी रहे थे.
इसी दौरान आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करते हुए अचानक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल का आमना-सामना हो गया. इसके बाद वो जो कुछ हुआ वो मोबाइल में भी कैद हो गया.
हुआ ये कि देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के सामने आते ही मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘रंग-ढंग ठीक कर दे अपना’. इस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने पूछा कि ‘क्या हुआ’ तो मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘रात को मुख्य सचिव ने फोन उठा लिया, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर ने फोन उठा लिया. एसडीएम ने फोन उठा लिया, लेकिन जब मैंने सुबह मुख्यमंत्री के यहां फोन किया, तब साहब ने फोन उठाया’. इसके बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंत्री गणेश जोशी को नमस्ते किया और बिना कुछ कहे वहां से चले गए.

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले