टाटा समूह उत्तराखंड में स्थापित करेगा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, पूरी खबर पढ़े
उत्तराखंड सरकार उद्योग क्षेत्र को राज्य में आगे बढ़ाने के लिए किए गए इन्वेस्टर्स समिट समेत दूसरे तमाम प्रयास सफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं टाटा समूह का उत्तराखंड में इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है। दरअसल सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम समेत उद्योग से जुड़े अधिकारी लंबे समय से इसके लिए प्रयास कर रहे थे, जिसपर अब टाटा समूह ने मंजूरी दे दी है।
गोपेश्वर नामांकन रैली में गरजे निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली
खास बात यह है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक की इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए रुद्रपुर खुर्पिया फॉर्म का चयन भी कर लिया गया है यहां करीब 350 एकड़ पर इस यूनिट को स्थापित किया जाएगा । दुनियाभर के देशों में सेमीकंडक्टर चिप की भारी डिमांड है कार से लेकर मोबाइल फोन तक में इसकी जरूरत होती है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर की रीढ़ माने जाने वाले सेमीकंडक्टर चिप को तैयार करने के लिए दुनिया के देशों में होड़ लगी है। फिलहाल ताइवान इस क्षेत्र में पूरी दुनिया को लीड कर रहा है।
लिहाजा, अब भारत भी ताइवान के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर चिप के निर्माण के लिए कदम आगे बढ़ा रहा है। टाटा समूह इसके लिए गुजरात में एक बड़ी यूनिट स्थापित करने जा रहा है, जबकि इसके सब कंपोनेंट निर्माण के लिए अलग-अलग राज्यों में यूनिट स्थापित करने की भी तैयारी की जा रही है टाटा समूह ने इसके लिए असम के बाद उत्तराखंड में भी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का फैसला किया है। प्रदेश में न केवल सेमीकंडक्टर चिप के सब कॉम्पोनेंट के लिए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित होगी बल्कि युवाओं को स्किल्ड करने के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे मिली जानकारी के अनुसार टाटा समूह दो स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करेगा।

More Stories
स्कूल से घर लौट रहे छात्र को गेट से किया अगवा, जंगल में ले जाकर किया…. पढ़ें पूरी खबर
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप