हल्द्वानी में स्पोर्ट्स टीचर नाबालिग लड़की को लेकर हुआ फरार, जाँच मे जुटी पुलिस
शहर के जाने माने स्कूल का खेल टीचर 10वीं की नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शहर निवासी एक व्यक्ति ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उनका व उनके बड़े भाई का परिवार एक साथ रहता है। उनकी नाबालिग भतीजी शहर के एक जाने माने स्कूल में 10वीं की छात्रा है। तीन जुलाई को उनकी भतीजी स्कूल गई थी, लेकिन, छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी।
दर्दनाक हादसा: वसुकेदार मे कार हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, अन्य घायल
जिसके बाद भाभी बेटी को ढूंढने के लिए स्कूल पहुंचीं तब पता चला कि बेटी आज स्कूल आई ही नहीं थी। इस बारे में परिवार वालों ने जब जानकारी जुटाई तो उसकी सहेली ने बताया कि स्कूल का फुटबाल कोच नाबालिग छात्रा को अपने संग स्कूटी पर बैठाकर ले गया है। जब पूरे मामले में खेल टीचर के बारे में जानकारी जुटाई गई तो खेल टीचर भी घर से गायब मिला।
परिजनों का कहना है कि आरोपी खेल टीचर बहला-फुसलाकर उनकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया है। हल्द्वानी कोतवाली एसएसआइ महेंद्र प्रसाद ने बताया खेल टीचर द्वारा पर नाबालिग को भागने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सर्विलांस की मदद से नाबालिग व आरोपित दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम दोनों को जल्द से जल्द बरामद कर लेगी परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द छात्रा को बरामद करने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है छात्रा के साथ कोई अनहोनी घटना ना हो जाए।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान