थ्री-स्टार ग्रैंड प्रिक्स इवेंट जीतने वाली पहली भारतीय राइडर बनी श्रुति वोरा
मैग्नेनिमस पर सवार श्रुति वोरा थ्री-स्टार ग्रैंड प्रिक्स इवेंट जीतने वाली पहली भारतीय राइडर बन गई हैं। भारतीय घुड़सवार के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है 7-9 जून को स्लोवेनिया के लिपिका में आयोजित सीडीआई-3 इवेंट में श्रुति ने 67.761 प्वाइंट्स हासिल किए। भारतीय खिलाड़ी मोल्दोवा की तातियाना एंटोनेंको (आचेन) से आगे रहीं, जिन्होंने 66.522 अंक हासिल किए।
ऑस्ट्रिया की जूलियन जेरिच ने 66.087 अंक हासिल करके शीर्ष-3 में जगह बनाई। भारतीय घुड़सवारी महासंघ के सचिव (ईएफआई) जनरल कर्नल जयवीर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘यह भारतीय घुड़सवारी बिरादरी के लिए बहुत अच्छी खबर है श्रुति के इस प्रेरणादायक प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है।
शर्मनाक हरकत: अल्मोड़ा मे अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
कई महिलाएं इस खेल को अपना रही हैं और इस तरह की उपलब्धियां कई और घुड़सवारों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करेंगी’। श्रुति ने ग्रैड प्रिक्स स्पेशल में भी शानदार प्रदर्शन किया, जो उसी स्थान पर आयोजित किया गया था। वह 66.085 के स्कोर के साथ एंटोनेंको-आचेन कॉम्बो के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।
More Stories
चमोली जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधान पद की आरक्षण लिस्ट हुई जारी,देखिए अपनी ग्राम पंचायत में प्रधान पद की सूची,14 से 15 जून तक करायी जा सकेगी आपत्ति दर्ज।
उत्तराखंड का दर्जी कर रहा था पाकिस्तान के लिए काम,पुलिस ने किया गिरफ्तार
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 स्थगित