टिहरी के बुढाकेदार क्षेत्र में भारी बारिश के बाद तबाही का मंजर, मकान मे माँ बेटी के दबने की सूचना
टिहरी : कुमाऊं के बाद अब गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों में भारी बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू किया है। जिसके चलते लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है ऐसी ही कुछ खबर टिहरी जिले के बूढ़ा केदार से सामने आ रही है। दरअसल आपदा कंट्रोल रूम में रात 3 बजे घनसाली के ग्राम तौली में करीब 1:30 बजे एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने की सूचना मिली साथ ही मकान में महिला सरिता देवी और उसकी बेटी अंकिता (15) के दबने की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और एसडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई है। टिहरी में बीते दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है भारी बारिश से बालगंगा नदी रौद्र रूप में बह रही है वहीं भारी बारिश से तिनगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी मलबे की चपेट में आ गया बूढ़ा केदार- कोट विशन मोटरमार्ग का काफी हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है गंगा सिंह व राजेन्द्र सिंह की 2 गौशाला में 6 मवेशी अंदर दब गए।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले