सतपाल महाराज ने पोखड़ा विकासखंड को दी 4 करोड़ की बड़ी योजनाओं की सौगात
पौड़ी : चौबट्टाखाल विधानसभा के पोखड़ा विकासखंड मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसी बीच उन्होंने राज्य योजना मद से 338.82 लाख रुपए की धनराशि से नव निर्मित ब्लॉक कार्यालय भवन का लोकार्पण और जिला योजना मद से निर्मित होने वाले 60 लाख की लागत के टाइप 3 भवनों का शिलान्यास किया।
दुःखद : ज़हरीले सांप के डसने से युवक की मौत, 14 अगस्त को ज्वाइन करनी थी नौकरी
साथ ही 398.82 लाख रुपए (लगभग चार करोड़) की योजनाओं की सौगात दी। कैबिनेट मंत्री सतपाल सिंह महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ-साथ चौबट्टाखाल का चौमुखी विकास हो रहा है। सतपुली झील निर्माण के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र में अनेक पंचायत भवनों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि कई पेयजल पंपिंग योजनाओं पर काम हुआ है और पर्यटक आवास गृहों के अलावा कई किलोमीटर सड़कों का निर्माण भी किया गया है।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले