दुःखद : हल्द्वानी में आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों मे मचा कोहराम
नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड पर सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था छात्र सोमवार सुबह हल्द्वानी रामपुर रोड पर दौड़ लगाने गया था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
पोस्टर प्रतियोगिता मे जूली, सृष्टि, विभोर व प्रिया अव्वल
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के नौगांव भनोली निवासी चंदन सिंह रौतेला (18 वर्ष) पुत्र स्व. बहादुर सिंह रौतेला ने इसी वर्ष हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह आर्मी की तैयारी कर रहा था और एक सप्ताह पहले ही यहां वेदबंधु विहार रामपुर रोड निवासी अपने दोस्त विक्की के साथ किराए पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह सोमवार को भी वह दौड़ने के लिए निकला था।
सुबह रामपुर रोड पर गंगू ढाबे के पास उसे रुद्रपुर की ओर से आई हरियाणा नंबर की कार ने रौंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक के भाई आनंद सिंह ने मामले में तहरीर सौंपी है। बताया जा रहा है कि चंदन के पिता का देहांत हो चुका है जबकि घर में तीन बहने और मां के अलावा एक बड़ा भाई है जो लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। चंदन सिंह रौतेला सेना में भर्ती होकर भाई का हाथ बंटाना चाहता था। बड़ा भाई लखनऊ स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है और परिवार का अकेला कमाने वाला है।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप