दु:खद : रुद्रप्रयाग के फाटा में खाट गदेरे के उफान में आने से 4 मजदूरों की मौत
Kedarnath Dham Yatra तेज बारिश के बाद रुद्रप्रयाग जिले के फाटा में खाट गदेरे के उफान में आने से मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह घटना गुरुवार देर रात की है। एसडीआरएफ द्वारा रात को ही तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया था।
सभी के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि गुरुवार रात्रि को समय 1:20 पर अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेजा गया और चारों के शव मलबे से निकाले गए। चारों मजदूर नेपाल के मूल निवासी हैं। इनके शव को डीडीआरएफ की टीम द्वारा रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ पुलिस एवं डीडीआरएफ के जवान शामिल थे।
मृतकों के नाम
• तुल बहादुर पुत्र हरका बहादुर, निवासी ग्राम सीतलपुर, पोस्ट बुरवा बाजार, थाना बुरवा बाजार, जिला चित्तोन आंचल नारायणी,
• पूरन नेपाली
• किशना परिहार, पता उपरोक्त
• दीपक बुरा, जिला दहले आंचल करनाली, नेपाल

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान