पौड़ी के रिखणीखाल में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत
जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली-दुधारखाल-रिखणीखाल मार्ग पर सीरवाना गांव के पास एक वाहन खाई में गिर गया है. सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक लोग घायल है. सड़क हादसे के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन किया.
पुलिस के अनुसार सीरवाना गांव के पास मैक्स वाहन ब्लाइंड मोड़ पर सड़क से 30 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक लोग घायल है. घायल सतपाल उर्फ कोमल (उम्र 41 साल) निवासी खूनीबढ़ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर कोटद्वार रेफर किया गया है. सतपाल वाहन चालक थे और तहसीलदार रिखणीखाल के अधीन कार्यरत थे.
सड़क हादसे में जसबीर सिंह उम्र 36 साल निवासी बगर गांव, मनवर सिंह उम्र 40 साल निवासी डोबरिया की मौत हो गई है. जसबीर सिंह स्थानीय दुकानदार थे, जबकि मनवर सिंह वह पीआरडी के जवान थे और तहसील रिखणीखाल में तैनात थे.
संकरी सड़क और बारिश सड़क हादसे का कारण: थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे का कारण ब्लाइंड मोड़, संकरी सड़क और बारिश के कारण ज्यादा कोहरा होना प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को खाई से निकालकर पंचनामा और अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले