ऋषिकेश गंगा नदी मे नहाने गए युवक-युवती नदी के तेज बहाव में बहे, रेस्क्यू अभियान जारी
गर्मी बढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। वहीं, घाटों पर गंगा में लोगों के डूबने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते समय एक युवक व एक युवती तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। लक्ष्मण झूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था।
ये सभी लोग लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाने गए थे। इस दाैरान तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक और युवती पुलिस अधिकरियों के अनुसार, नेहा पुत्री(29) शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश और साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी नोएडा उत्तर प्रदेश डूब गए।
IPL 2024 : आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगी भिड़ंत
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की वहां पहुंची और उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, एक लड़की साक्षी कुमारी(29)पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा पानी के बहाव में आने से बेहोश हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले