अगले तीन दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, सावधान रहने की सलाह
मानसून की बारिश ने उत्तराखंड के कई हिस्सों मे कहर बरपाना शुरू कर दिया है। यहाँ पर कई जगह जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है तो वहीं दूसरी ओर नदी नाले भी उफान पर आ गए हैं। इसी बीच अब उत्तराखंड के कई हिस्सों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
चंपावत में सांप के काटने से बुआ और भतीजे की दर्दनाक मौत , परिवार में मचा कोहराम
कुमाऊं में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, कुमाऊं में अतितीव्र वर्षा की संभावना के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है।देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसे लेकर ऑरेंज और शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले तीन दिन अतिवृष्टि की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की आशंका है। भारी बारिश की चेतावनी के अलर्ट को देखते हुए पाैड़ी जिले में आज बृहस्पतिवार को कक्षा 1 से लेकर 12 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला अधिकारी डॉ़ आशीष चौहान ने स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले