दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को पुलिस ने दबोचा
हल्द्वानी: विधवा महिला से रेप और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी नेता मुकेश बोरा अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। मुकेश बोरा के खिलाफ करीब 23 दिन पहले नैनीताल जिले की लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, तभी से पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि आरोपी मुकेश बोरा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की वह यहां से दिल्ली भागने के फिराक में था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया है लंबे समय से आरोपी मुकेश बोरा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप