पिथौरागढ़ पुलिस ने मानवता की मिसाल की पेश, अनाथ कन्या को गोद लेकर पूरे रीति रिवाज के साथ करवाई शादी
पिथौरागढ़ पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। एक अनाथ कन्या को पहले गोद लिया और बीते मंगलवार को उसकी पूरे रीति रिवाज से शादी कर दी। पुलिस के जवानों ने अनाथ लड़की की धूमधाम से शादी कराकर उसे ससुराल के लिए विदा किया। पुलिस के इस नेक कार्य की सर्वत्र सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला को कुछ समय पूर्व शहर में एक मंदिर के पास पुष्पा नाम की एक लड़की मिली थी।लड़की ने बताया था कि वह धारचूला क्षेत्र के किसी गांव की है। उसके माता-पिता नहीं है। उसका पालन पोषण उसकी दादी ने किया। दादी का भी 10 वर्ष पूर्व निधन हो गया। वह काम की तलाश में पिथौरागढ़ आई। यहां किसी व्यक्ति के यहां काम कर रही थी। अचानक उसे काम से निकाल दिया।
वह यहां काम की तलाश कर रही है। उसने प्रतिसार निरीक्षक जखमोला से कहा था कि उसे कहीं काम दिलवा दें।प्रतिसार निरीक्षक ने लड़की को गोद लेने की पहल की। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी रेखा यादव और सीओ परवेज अली को दी। इसके बाद लड़की की शादी कराने के लिए थल निवासी विपिन के साथ रिश्ता तय कराया।लड़की का कन्यादान प्रतिसार निरीक्षण जखमोला ने पिता और जखमोला की समधन और समाजसेवी रुक्मिणी देवी ने लड़की की मां की भूमिका निभाकर कन्यादान किया। उसकी शादी के लिए पिथौरागढ़ पुलिस के सभी जवानों और कर्मियों ने आर्थिक सहयोग किया। आठ जुलाई को पुलिस लाइन के गौरी हॉल सभागार में रीति रिवाज से उसकी शादी कराकर बिटिया को ससुराल विदा किया। पिथौरागढ़ पुलिस के इस प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप