पौड़ी: सलमान ने ‘बाबा’ बनकर झाड़ फूंक के बहाने युवती को बनाया अपनी हवस का शिकार
उत्तराखंड में महिला संबंधी अपराध लगातार सामने आ रहे हैं खास बात है कि शांत और खूबसूरती के लिए जाने जाने वाले पहाड़ों से भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला एक पौड़ी के लैंसडाउन क्षेत्र से सामने आया है जहां एक युवती के साथ एक व्यक्ति ने झाड़ फूंक करने के बहाने हवस का शिकार बनाया। युवती ने कोतवाली लैंसडाउन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यहाँ जहरीली शराब पीने से 33 लोगों की मौत, 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती
पुलिस के मुताबिक, लैंसडाउन की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली लैंसडाउन में 2 जून 2024 शिकायत दर्ज कराई कि वो लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से गुजर रही है। उसने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या अपने सहयोगी को बताई, जो उसके साथ ही काम करता है सहयोगी ने झाड़ फूंक कर उसकी स्वास्थ्य संबंधी समस्या ठीक करने का दावा किया। इसी बात का फायदा उठाते हुए सलमान उर्फ सम्शी पुत्र अफजालु रहमान, निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया युवती का स्वास्थ्य फिर भी ठीक नहीं हुआ तो युवती को युवक के गलत नीयत के बारे में पता चला।
जैवलिन प्लेयर नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेल मे जड़ा गोल्ड, अब पेरिस ओलंपिक में धमाल मचाने को तैयार
इसके बाद युवती ने लैंसडाउन कोतवाली में युवक के खिलाफ नामदज मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ तुरंत धारा 376 में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया पुलिस ने ठोस सबूत इकट्ठा करते हुए आरोपी को 19 जून को लैंसडाउन बाजार से गिरफ्तार किया। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले में तुरंत ही युवती की रिपोर्ट लिखते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले