दर्दनाक हादसा: रुद्रप्रयाग मे चारा काटने गई महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
रुद्रप्रयाग: चारा काटने गई महिला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई थी, तभी वो हादसे का शिकार हो गई घटना के बाद एसडीआरएफ को इस संबंध में जानकारी दी गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला को पेड़ से नीचे उतारा।
उधम सिंह नगर : किच्छा रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया नेपाली मूल का युवक, 90 % झुलसा
आज शनिवार सुबह के समय फायर स्टेशन रतूड़ा ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि घोलतीर में एक महिला चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई थी। इसी बीच हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई महिला का शव पेड़ पर ही फंसा हुआ है सूचना प्राप्त होते ही एसआई भगत सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए पूजा देवी पत्नी राकेश सिंह, निवासी घोलतीर रुद्रप्रयाग के शव को पेड़ से नीचे उतारा और जिला पुलिस के सुपर्द किया।

More Stories
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई संपन्न, इन निर्णयों पर लगी मुहर