हल्द्वानी में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश, क्षेत्र में लगा कर्फ्यू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के वनभूलपुरा हल्द्वानी में अवैध मस्जिद को हटाने गई पुलिस प्रशासन की टीम और नगर निगम की टीम पर हुए पथराव का संज्ञान लिया है. और उच्च अधिकारियों की तत्काल बैठक बुलाई . जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शांति व्यवस्था कायम करने के निर्देश दिए हैं और यदि कोई उत्तर भी पथराव करता है तो गोली मारने के भी आदेश दिए हैं
बवाल: अवैध मस्जिद तोड़ने गई पुलिस पर हुआ पथराव , कई पुलिसकर्मी घायल
आपको बता दे की मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरूवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।
1 thought on “हल्द्वानी में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश, क्षेत्र में लगा कर्फ्यू”