नैनीताल: 15 जून को कैंचीधाम में लगेगा भव्य मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन, पहली बार शुरू होगी शटल सेवा
नैनीताल: प्रसिद्ध कैंचीधाम में नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। 15 जून को कैंची धाम मंदिर की स्थापना के मौके पर हर साल मेला लगता है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। जिसके तहत पहली बार शटल सेवा शुरू की जाएगी हालांकि इससे पहले जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के बीच कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं।
दर्दनाक हादसा: उत्तरकाशी में चलती कार के ऊपर गिरा चीड़ का पेड़, एक की मौत, अन्य घायल
हल्द्वानी के आरटीओ नंदकिशोर ने बताया कि पहली बार मेले के मौके पर जिलाधिकारी के निर्देश पर हल्द्वानी से कैंची धाम तक सीधी शटल सेवा चलाई जाएगी। शटल सेवा के तहत हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से बस का संचालन किया जाएगा। नंदकिशोर ने बताया कि योजना के तहत बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को हल्द्वानी में रोककर उनको शटल सेवा से मंदिर दर्शन के लिए भेजा जाएगा।
दर्दनाक हादसा: पिथौरागढ़ से लगी नेपाल सीमा पर जीप खाई में गिरी, नव विवाहिता की मौत, अन्य घायल
कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन के अलावा अन्य निजी बसों को शटल सेवा के तहत लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवाली से कैंची धाम मंदिर तक वाहनों का आना-जाना पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। हालांकि श्रद्धालु टैक्सी शटल सेवा और बस शटल सेवा से मंदिर तक आवाजाही कर सकते हैं।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान