ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पाताल गंगा लंगसी के पास दरका पहाड़, खौफनाक वीडियो आया सामने
उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद तमाम जगहों पर भूकटाव और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई जगहों से पहाड़ दरकने की खौफनाक तस्वीर सामने आ रही हैं, आने वाले दिनों में ऐसी तस्वीरें अक्सर देखने को मिल सकती हैं वहीं ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाताल गंगा लंगसी के पास भारी भूस्खलन हुआ है।
![]()
पिथौरागढ़ पुलिस ने मानवता की मिसाल की पेश, अनाथ कन्या को गोद लेकर पूरे रीति रिवाज के साथ करवाई शादी
पूरा पहाड़ सड़क पर आ गिरा जिससे हाईवे बाधित हो गया है। जोशीमठ से सामने आए लैंडस्लाइड के दो वीडियो के बाद भूस्खलन का ये वीडियो बेहद डरा देने वाला है ये भूस्खलन इतना विशाल था कि धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया।
मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना का शुभारंभ, 14 लाख राशन कार्डधारकों को रियायती दर पर मिलेगा नमक
लगातार हो रही बारिश के बाद हुई तेज धूप से पाताल गंगा लंगसी के पास अचानक से पहाड़ी पर भारी भूस्खलन हो गया। इस घटना के बाद बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों को फिलहाल पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। हाईवे को आवाजाही के लिए खोलने के लिए काम शुरू कर दिया गया है मौके पर पोकलैंड मशीन भेजी गई है। चमोली पुलिस उपाध्यक्ष अमित सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बदरीनाथ हाईवे पाताल गंगा के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर जा गिरा, जिससे हाईवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से बदरीनाथ जाने और आने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है ।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले