खटीमा में साइकिल सवार बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला , बुरे हाल में मिला शव
उधम सिंह नगर: खटीमा के चकरपुर स्थित वनखंडी मंदिर के पीछे बुधवार को बाघ ने साइकिल सवार एक बुजुर्ग को निवाला बना लिया। वह बुजुर्ग के शव को घसीटता हुआ झाड़ियों में ले गया। कुछ दिन पहले ही इसी स्थान पर शौच के लिए गए बुजुर्ग पर भी बाघ ने हमला किया था।चकरपुर, प्लांटेशन निवासी प्रेम चंद (70) पुत्र कालू चंद चकरपुर बाजार स्थित एक होटल में काम करते थे। बुधवार सुबह वह अपने भाई बूढ़ाबाग निवासी करमचंद के यहां चाय पीने के बाद साइकिल से होटल की ओर आ रहे थे। रास्ते में वनखंडी मंदिर के पीछे जंगल के रास्ते में अचानक झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।
पौड़ी: सलमान ने ‘बाबा’ बनकर झाड़ फूंक के बहाने युवती को बनाया अपनी हवस का शिकार
बाघ ने उनके सिर पर पंजा मारने के बाद दांतों से गर्दन दबा दी। इसके बाद उनको घसीटता हुआ झाड़ियों में ले गया।प्रेमचंद के काफी देर तक होटल न पहुंचने पर जब उनकी खोजबीन शुरू हुई तो वनखंडी मंदिर के पीछे साइकिल पड़ी मिली।
जैवलिन प्लेयर नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेल मे जड़ा गोल्ड, अब पेरिस ओलंपिक में धमाल मचाने को तैयार
कुछ दूरी पर झाड़ियों में उनका क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित थे और अपने भाई के बेटे नवीन चंद के साथ रहते थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि कि बाघ को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगा दिया गया है।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
स्कूल से घर लौट रहे छात्र को गेट से किया अगवा, जंगल में ले जाकर किया…. पढ़ें पूरी खबर