गढ़वाल केंद्रीय विवि हायर एजुकेशन में एक बेटी वाले परिवार को केंद्र की ओर से मिलेगा उपहार, पीजी कर रही छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप
गढ़वाल केन्द्रीय विवि इस सत्र से पीजी कर रही ऐसी छात्राओं को 42 हजार रूपये की सालाना स्कॉलरशिप देने जा रहा है। इन 42 हजार रूपयों में 36500 सालाना छात्रवृत्ति, कमरे का किराया व अन्य खर्चे शामिल हैं। ये स्कॉलरशिप गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों के साथ ही इससे सबद्ध सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं में ही लागू होगा। बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार इंदिरा गांधी सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कालरशिप योजना चला रही है।
डीएसडब्ल्यू प्रो एमएस नेगी ने कहा यूजीसी की गाइडलाइन के तहत इस साल से इस योजना का लाभ गढ़वाल विवि में प्रवेश लेनी वाली उन छात्राओं को मिल पाएगा जो परिवार की इकलौती बेटी हैं। पीजी कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्रा को इस बार योजना के तहत 36500 रुपये सालाना छात्रवृत्ति, कमरे का किराया व अन्य खर्चों को मिलाकर एक साल में 42 हजार रुपये दिये जाएंगे दो साल के लिए यह धनराशि छात्रा को दी जाएगी।
उधम सिंह नगर : इंस्पेक्टर पर प्यार का भूत सवार, युवती से फोन पर बार-बार करने लगा अनैतिक मांग
इसके लिए पीजी के छात्रों के लिए जो ऑनलाइन पंजीकरण कराए जा रहे हैं उसमें सिंगल चाइल्ड का विकल्प डाला गया है। योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को विवि की पीजी पंजीकरण के साथ एनएसपी पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसमें प्रमाण पत्र, नोटरी व आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
रामनगर: जहरीले करैत सांप के डंसने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
यूजीसी के नार्मस का पालन करते हुए विवि में इस बार से यह छात्रवृत्ति दी जा रही है स्कॉलरशिप का लाभ 30 साल से कम आयु वर्ग की छात्राओं को ही मिल सकेगा। यह योजना एक वर्ष वाले डिप्लोमा कोर्ष करने वाली छात्रायें भी योजना का लाभ ले सकेंगी।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप