भयावह हादसा: त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) पर सौर्य एयरलाइंस का एक विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोगों की मौत
नेपाल: काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) पर सौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। नेपाल के सरकारी टेलीविजन के अनुसार बुधवार को काठमांडू हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान 19 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया हादसे में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है अब तक 15 शव बरामद कर लिए गए हैं।
यह दुर्घटना उस समय हुई जब विमान 9N-AME (CRJ 200) काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था जानकारी के मुताबिक विमान में केवल एयरलाइन का तकनीकी स्टाफ सवार था। द हिमालयन के मुताबिक इस संबंध में TIA के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया कि विमान में कोई यात्री नहीं था, लेकिन विमान में कुछ तकनीकी स्टाफ सवार थे।
रिपोर्ट के मुताबिक विमान से धुआं निकलता देखा गया। इसके बाद अग्निशमन कर्मी और सुरक्षाकर्मी स्थिति पर काबू पाने में जुट गए नेपाल पुलिस के अनुसार विमान के कैप्टन मनीष शाक्य को मलबे से बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए सिनामंगल के केएमसी अस्पताल ले जाया गया।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
महासागरों में भारत का उदय: निर्णायक समुद्री शक्ति के रूप में नई पहचान