Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

Uttarakahnd news : यहां एक मजदूर के घर में लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक,

Uttarakahnd news : यहां एक मजदूर के घर में लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक, 

  उधम सिंह नगर : जनपद उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में अचानक से मजदूर के कच्चे मकान में आग लग गई। इस हादसे में घर का  सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने मौके का  मुआयना कर नुकसान का आकलन किया।

जानकारी अनुसार अमृतनगर नंबर एक निवासी मजदूर सुखचांद माली के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान मजदूर की पत्नी और उसकी मां घर के बाहर आंगन में थी। कमरे से आग की लपटें निकलती देख परिजनो ने शोर मचाया तो गांव के सभी लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक घर के भीतर रखा टीवी, फ्रिज, पंखा, बेड, बर्तन, कपड़े आदि सभी घर का सामान जलकर राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉 पद्म पुरस्कार 2024 की हुई घोषणा , उत्तराखंड से इन्हें मिलेगा पदम श्री

बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में लगी थी आग, परिजनों ने एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही है।

हादसे की सूचना मिलती ही राजस्व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया

हादसे के समय परिवार के सभी लोग घर से बाहर थे जिससे किसी भी व्यक्ति को कोई हानि नहीं पहुंची है।