यहाँ विजिलेंस की टीम ने वन दारोगा को रिश्वत लेते हुए पकड़ा रंगे हाथ
देहरादून: उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन दारोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि आरोपी वन दारोगा ने सरकारी काम के लिए पीड़ित से 15000 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस को थी, जिसके बाद ही ये कार्रवाई की गई है।
पीड़ित ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित ने विजिलेंस को बताया था कि दो मार्च 2024 को पौड़ी गढ़वाल जिले के पैठाणी में वन पंचायत पाबो की सभा हुई थी। इस दौरान वन पंचायत क्षेत्र में आने वाले गांवों में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को मुर्गी और बकरी पालन समेत अन्य कार्यों के लिए विभागीय अनुदान दिए जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी थी।
यहाँ एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को 130 रुपए के लिए उतारा मौत के घाट
पीड़ित ने बताया कि उसने बकरी पालन के लिए किये आवेदन किया था, जिसके लिए उसने 50000 रुपए अनुदान विभाग के खाते में जमा करा दिए थे, लेकिन वन दरोगा हंस राज पंत पीड़ित से फार्म आदि भरवाने और विभागीय अनुदान पास करवाने की एवज में रिश्वत की मांग रहा था. पीड़ित का कहना था कि वो रिश्वत नहीं देना चाहता था और वन दारोगा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता है।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले