यहाँ स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई मे गिरी , 2 बच्चे घायल
पिथौरागढ़ : बेरीनाग के चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चे घायल हैं जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी के बच्चे और शिक्षक बस से स्कूल जा रहे थे।
यहाँ होटल के कमरे मे पंखे से लटका मिला, संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक का शव
रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए जब चालक बस को रोककर उतरा तभी बस एकाएक ढलान पर अपने आप चली और खाई में पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई। इस दुर्घटना में 10वीं कक्षा के छात्र लक्षित पंत और 12वीं कक्षा की छात्रा बिनीता बोहरा घायल हो गई। इसके बाद दोनों घायल बच्चों को सीएचसी बेड़ीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान