यहाँ तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचला, हादसे के बाद मौके पर फरार हुआ ड्राइवर
हरिद्वार : रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है यहां पर तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचल दिया इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद कार चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है साथ ही पुलिस फरार हुए कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक रुड़की के पास मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर स्थित गुड़ मंडी के पास 45 वर्षीय उर्मिला पत्नी कालू राम शर्मा निवासी ग्राम ठसका थाना मंगलौर अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकली हुआ थी।
रामनगर के करनपुर में सिंचाई नहर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि मंगलौर गुड़ मंडी के पास उर्मिला सड़क किनारे अपने कुत्ते को लेकर खड़ी हुई थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उर्मिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उर्मिला घायल होकर सड़क पर गिर गई हादसा होता देख आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहीं लोगों को अपनी तरफ आता देख कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में जानकारी जुटाई गई तब तक उर्मिला के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। परिजन उर्मिला को लेकर रूड़की के सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान