यहाँ एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को 130 रुपए के लिए उतारा मौत के घाट
हरिद्वार: रुड़की बीती चार मई को हुई नितिन उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त साजिद को गिरफ्तार किया।बता दें हरिद्वार पुलिस ने नितिन उर्फ गुड्डू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने गुड्डू के दोस्त साजिद को गिरफ्तार किया है हत्या की वजह 130 रुपए का लेने देने बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि बीती चार मई को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में सोनाली पुल के नीचे लहूलुहान हालत में युवक की लाश मिली थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल को वो लाश नितिन उर्फ गुड्डू पुत्र नरेश कुमार निवासी 77 पश्चिमी अम्बर तालाब रूड़की की निकली।
नीतिन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने नितिन के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें गठित की गई, जिन्होंने अलग-अलग एंगल से मामले की जांच शुरू की।
आरोपी की तलाश में पुलिस ने राजस्थान के अजमेर दरगाह समेत कई अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की, लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी हाथ नहीं लग रही थी। इसी बीच पुलिस को आरोपी के रुड़की के पास ही कलियर दरगाह क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस ने देरी किए बिना अपना जाल बिछाया और आरोपी को कलियर क्षेत्र के गिरफ्तार किया।
आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि साजिद और नीतिन दोनों नशे के आदी है। दोनों का वारदात से करीब एक हफ्ता पहले झगड़ा हुआ था। नीतिन ने साजिद से मारपीट कर उसके 130 रुपए छीन लिए थे। पैसे छीनने और मारपीट से गुस्साए साजिद ने बदला लेने के लिए गुड्डू की तलाश शुरू की।
दुःखद हादसा: गैरसैंण में चलती बाइक पर गिरा चीड़ का पेड़, दो युवक गंभीर रूप से घायल
पुलिस के मुताबिक चार मई को साजिद भांग की पत्तियां मलने के लिए सोलानी पुल के नीचे गया था, वहीं पर भाग पीते हुए उसे नीतिन मिल गया। आरोप है कि पहले तो साजिद ने नीतिन से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन जब नीतिन ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो दोनों में मारपीट होने लगी। तभी गुस्से से भरे साजिद ने भांग के पौंधे को काटने के लिए रखे चाकू से नीतिन के शरीर पर एक के बाद एक कई वार किए और उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप