अंत्योदय परिवारों के लिए अच्छी खबर : मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलिंडर योजना वर्ष 2027 तक बढ़ी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राज्य में अंत्योदय राशन कार्डधारकों के लाभार्थियों के लिये वित्त मंत्री ने तोहफा दिया। उनके जन्मदिवस पर वित्त मंत्री ने अंत्योदय राशन कार्डधारकों को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलिंडर योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने पर अपना अनुमोदन प्रदान किया हैवित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अंत्योदय परिवारों के पुनरूत्थान के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलिंडर देने संबंधी योजना को 2022-23 में लागू किया गया था।
दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को पुलिस ने दबोचा
बताया कि यह योजना इस वर्ष मार्च माह में समाप्त हो गई थी।उन्होंने कहा कि सरकार ने इस योजना को अति महत्वपूर्ण पाते हुए इसे बढ़ाने का विचार किया है। बताया कि इस योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर उन्होंने अपना अनुमोदन प्रदान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सदैव अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को उत्थान कैसे हो, इस पर जोर दिया। पंडित दीनदयाल अंत्योदय के प्रेरक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के दूर, जो अतिदुर्गम और आर्थिक रूप से कमजोर रहे व्यक्ति के कल्याण के लिए काम किया।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप