नमाज पढ़ने जा रहे युवक पर चार लोगों ने किया धारदार चाकू से वार
ऊधम सिंह नगर : रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लंबाखेड़ा गांव में प्रतिबंधित पशु काटने का विरोध कर रहे एक युवक पर चार लोगों ने सिर पर चाकू से वार किया और साथ ही मारपीट भी की। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली में दी तहरीर में लंबाखेड़ा निवासी सरफराज अहमद ने कहा है कि गांव के रहने वाले चार लोग खेतों से प्रतिबंधित पशु पकड़कर लाते हैं और उसको काटते हैं।
अनियंत्रित बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत 2 युवक घायल
बृहस्पतिवार की सुबह वह नमाज पढ़ने जा रहा था। इस दौरान उक्त लोग एक घर पर प्रतिबंधित पशु काट रहे थे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। छुरे से किए वार से उसके सिर पर गहरा जख्म हो गया और कान से भी खून बहने लगा।आरोपियों ने उसके जान से मारने की धमकी दी।
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी कार ,बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त
इस घटना से वह नमाज पढ़ने नहीं जा सका। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिली है और जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
स्कूल से घर लौट रहे छात्र को गेट से किया अगवा, जंगल में ले जाकर किया…. पढ़ें पूरी खबर
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप