सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल परिणाम हुआ घोषित हरिद्वार की अदिति तोमर ने हासिल की 247वीं रैंक
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। हरिद्वार की अदिति तोमर ने 247वी रैंक हासिल की है। अदिति के भाई हैं असिस्टेंट कमिश्नर हैं। वहीं पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने भी आईपीएस की परीक्षा पास कर ली है।
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप खेल चुकी कुहू ने 178 रैंक हासिल की है। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 के लिए अंतिम परिणाम आज, यानी 16 अप्रैल, 2024 को घोषित कर दिया है। लिस्ट में कुल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट