रामनगर में बर्बाद हुआ किसान, गेहूं की फसल जलकर राख
रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में तेज हवाओं और बिजली की चिंगारी ने एक गरीब किसान का सब कुछ छीन लिया. शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खेत में आग सुलग गई. जिससे देखते ही देखते पूरी गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई. अब खेत में काले और सफेद राख के ढेर नजर आ रहे हैं. जिससे पीड़ित किसान को पेट पालना मुश्किल हो गया है. दरअसल, रामनगर के टांडा मल्लू क्षेत्र में रहने वाले किसान मोहम्मद मुकीम के लिए आज का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. मुकीम के गेहूं की फसल तैयार थी और आज उसी की कटाई का दिन था. कई महिलाएं भी इस काम में उनकी मदद कर रही थीं, लेकिन दोपहर के वक्त अचानक बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी निकलकर सीधे खड़ी फसल पर जा गिरी.
तेज हवाओं के चलते आग ने भयानक रूप ले लिया और देखते ही देखते खेत आग की लपटों से घिर गया. खेत में गेहूं काट रहीं महिलाओं ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन किसान मोहम्मद मुकीम की पूरी फसल आग की भेंट चढ़ गई. अब खेत में खामोशी और राख ही बचा है. गेहूं की फसल तबाह होने के बाद किसान बेहद मायूस है.

More Stories
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई संपन्न, इन निर्णयों पर लगी मुहर