ऋषिकेश में पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों की गुंडागर्दी ,तेल भराने आए कार चालक पर बरसाए लाठी-डंडे
ऋषिकेश: इंद्रमणि बडोनी चौक के पास पेट्रोल पंप पर किसी बात को लेकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और कार चालक के साथ विवाद हो गया. विवाद में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने लाठी डंडों से कार चालक की पिटाई कर दी. पीड़ित कार चालक ने पुलिस को तहरीर देकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन पेट्रोल पंप कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मसूरी में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, 4 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार का ऐलान, जानें कारण
कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि पीड़ित का नाम बहारचंद (निवासी खांडगांव ऋषिकेश) है, जो देर रात इंद्रमणि बडोनी चौक के निकट पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भरवाने अपने साथी के साथ गया था. पेट्रोल पंप पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बहारचंद पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि तहरीर और वायरल हो रही वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान सचिन चौहान, तिलक राज और नितिन चौहान के रूप में हुई है. आरोपी मूल रूप से बुलंदशहर और हापुड़ के रहने वाले हैं, जो पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं. उन्होंने पुलिस ने मामले में अपनी जांच और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप