ऊधम सिंह नगर मे चुनाव ड्यूटी पर जा रहे कार्मिकों की बस में डंपर ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा होने से टला
सुल्तानपुर पट्टी : काशीपुर से रुद्रपुर चुनाव ड्यूटी में जा रही बस को कोसी पुल पर एक अज्ञात डंपर ने टक्कर मारी । बस में सवार चुनाव अधिकारी बाल-बाल बच गए। टक्कर से पुल के दोनों ओर जाम लग गया। चुनाव ड्यूटी में जा रहे काशीपुर एसडीएम ने जाम को खुलवाया और बस में चुनाव अधिकारियों को बैठाकर बस को रुद्रपुर भेजा। सोमवार सुबह रुद्रपुर में काशीपुर से चुनाव में ड्यूटी के लिए करीब 20 अधिकारी बस से जा रहे थे।
ट्रांसफार्मर की चिंगारी से ट्रैक्टर मे लगी आग , ट्रैक्टर मे लदी 15 क्विंटल गेहूं जलकर राख
कोसी पुल की मरम्मत होने से वहां जाम लगा था। तभी सुल्तानपुर पट्टी की ओर से आ रहे अज्ञात डंपर ने बस में टक्कर मार दी। बस में सवार चुनाव अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि सभी बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। चुनाव ड्यूटी में जा रहे काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह की गाड़ी भी जाम में फंस गई और वह पैदल बस के पास पहुंचे। बस को हटाकर जाम खुलवाया और बस से अधिकारियों को रुद्रपुर भेजा।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
स्कूल से घर लौट रहे छात्र को गेट से किया अगवा, जंगल में ले जाकर किया…. पढ़ें पूरी खबर
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान